संविदा नियुक्ति (सहायक शिक्षक) हेतु साक्षात्कार 03 अक्टूबर को!



संविदा नियुक्ति (सहायक शिक्षक) हेतु साक्षात्कार 03 अक्टूबर को!

रवि सेन दुर्ग 

दुर्ग!हमर मितान- संविदा नियुक्ति (सहायक शिक्षक) पद हेतु प्राप्त दावा आपत्ति उपरांत पात्र एवं अपात्र आवेदकों की अंतिम सूची प्रकाशित की गयी है। सूची में मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में आमंत्रित किया गया है। साक्षात्कार दिनांक 03 अक्टूबर 2022 को शासकीय आदर्श कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग में प्रातः 10ः30 बजे से प्रारंभ होगा। साक्षात्कार सूची के अनुसार अभ्यर्थी साक्षात्कार स्थल पर प्रातः 09ः30 बजे अपनी उपस्थिति अनिवार्यतः देना सुनिश्चित करेगें। अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय सभी वांछित मूल दस्तावेज लेकर उपस्थित होवें। विस्तृत जानकारी दुर्ग जिले की वेबसाईट durg.gov.in  का अवलोकन किया जा सकता है।


 

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने