रवि सेन 9630670484
अहिवारा!हमर मितान-अहिवारा क्षेत्र ग्राम पिटौरा एवं पथरिया कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जगदिश वर्मा ने कहा हमारी सरकार कहने में नहीं करने में विश्वास रखती हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री गुरु रूद्र कुमार के कार्यों की उपलब्धि को बूथ स्तर पर सब को जानकारी दी गई। साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए गए। विधानसभा चुनाव में बूथ की जिम्मेदारी और कार्यों को भी तय किया गया है। इस अवसर पर जगदिश वर्मा AICC एल.डी.एम. व डारेक्टर असंगठित श्रमिक छत्तीसगढ ,हीरा वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी अहिवारा ,उमेश साहू अध्यक्ष सेवा समिति पाहरा, जगदिश मारकण्डे मंत्री प्रतिनीधि , उमेश बंजारे अध्यक्ष सेवा समिति अहिवारा ,नरेश बंधे ,दिनेश कुर्रे एवं ग्रामवासी सहित अन्य मौजूद थे।
![]() |

