विवेकानंद आडिटोरियम दुर्ग में विकासखण्ड स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुस्तक मेला का हुआ आयोजन,छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन हुए पुरस्कृत!

रवि सेन 9630670484

दुर्ग !हमर मितान- विवेकानंद आडिटोरियम (शिक्षा) दुर्ग में विकासखण्ड स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा निर्मित विज्ञान एवं गणित माडल बनाये गए थे।गोविंद साव (बीईओ दुर्ग) ने समाज में शिक्षक की भूमिका के बारे में प्राचार्य डी.पी. गंगबेर ने पुस्तक अध्यन से बच्चों में नवीन सोंच और खोजी प्रवृत्ति विकसित करने हेतु प्रोत्साहित किया।निर्णायक रेणुका चन्द्राकर, लक्ष्मी प्रसाद और निवेदिता चन्द्राकर ने माडल की सारगर्भिता और उपयोगिता के आधार पर छात्रों का चयन किया।उक्त प्रदर्शनी में विकासखंड दुर्ग से 75 संकुलों से हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों से चयनित एक एक माडल और पोस्टर सम्मिलित हुए। जिसमें स्वास्थ्य, कृषि, अंतरिक्ष विज्ञान, यातायात,संचार एवं पर्यावरणीय अनुकूल जीवन शैली का विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सहयोग से चलित माडल का प्रदर्शन किये।उक्त कार्यक्रम में गोविंद साव(बीईओ दुर्ग), डी.पी.गंगबेर(प्राचार्य), राजेश्वरी चन्द्राकर (एबीईओ दुर्ग ), संध्या ढीढी (एबीईओ दुर्ग), श्रवण कुमार सिन्हा (बीआरसी दुर्ग ग्रामीण), किरण चंदवानी (यूआरसी दुर्ग),असीम तिवारी  उपस्थित थे।





Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने