विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम“ के तहत आदर्श गौठान पाटन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन !


रवि सेन 9630670484

पाटन ! हमर मितान - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह नगर पंचायत पाटन के आदर्श गौठान अटारी में संपन्न हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।परिसर में पौधे आम, जामुन, अमरूद, नींबू, कटहल, बेल, आंवला, करौंदा, बादाम और अनार सहित अनेक फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले
ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे आगे आकर इस अभियान में भाग लें, अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और अपने बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाएं। हमें मिलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है। यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हमें इन पौधों के संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। ये न केवल शुद्ध हवा प्रदान करते हैं, बल्कि जल, भूमि और जैव विविधता की रक्षा भी करते हैं।


Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने