![]() |
Ravi Sen 9630670484
बालोद' घीना ! हमर मितान-गुरुवार को संकुल स्तरीय बिदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 31.7.2022 को प्राथमिक शाला गड़ईनडीह से सेवानिवृत्त हुए प्रधानपाठक तुलाराम ठाकुर का संकुल घीना के समस्त शिक्षकों द्वारा ससम्मान बिदाई दिया गया।श्री तुलाराम ठाकुर जी अपने जीवन काल का कुल 36वर्ष 9माह 7 दिन का समय शिक्षादान के लिए समर्पित किये हैं।इस अवसर पर श्री ठाकुर जी माध्यमिक विद्यालय घीना मे वृक्षारोपण कर अपने प्रकृति प्रेमी होने का परिचय दिये हैं।बिदाई की बेला में श्री एम.एल.ठाकुर प्राचार्य शा.उ.मा.वि.घीना व संकुल प्रभारी संकुल केन्द्र घीना, श्रीमती बी.मानिक,श्रीमती के.पटेल प्र.पा. शा.पू.मा.शाला घीना सर्वश्री टी.आर.देवांगन. घनाराम साहू,चेमन लाल साहू पूर्व समन्वयक, रेनूराम देशमुख प्र.पा.भुरकाभाट, परमानन्द साहू समन्वयक घीना, जगदीश्वर सिन्हा प्र.पा.हड़गहन, श्री कार्तिक राम रात्रे समन्वयक कसहीकला.पा. प्राथ.शाला हड़गहन,भुरकाभाट, शिकारीटोला , गड़ईनडीह,घीना उपस्थित रहे।यह जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।