किसानों से 20 क्विंटल धान खरीदी करने का छत्तीसगढ सरकार का फैसला ऐतिहासिक-: उमेश बंजारे!


 रवि सेन 9630670484 

अहिवारा!हमर मितान-भूपेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विटंल धान खरीदी के फैसले की सर्वत्र सराहना हो रही है। सेवा सहकारी समिति मर्यादित अहिवारा अध्यक्ष उमेश बंजारे ने इस फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा है कि बीते चार साल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में स्वावलंबनकी ओर छत्तीसगढ़ के किसान निरंतर अग्रसर हो रहे हैं। किसानों की कर्जमाफी, जलकर माफ करने, 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के साथ ही खाद बीज वितरण की सुचारू व्यवस्था कर भूपेश सरकार ने किसानों की समृद्धि का रास्ता खोला है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों को धान की कीमत 2500 रु. प्रति क्विंटल देने का वादा किया था जिसे पूरा किया हैं। इस वर्ष प्रदेश के किसानों की धान 2640 रु. एवं 2660 रु. की दर पर खरीदी गई है। आगामी खरीफ सीजन में किसानों से 20 क्विंटल धान और लगभग 2800 रु. प्रति क्विंटल की दर से खरीदी होगी।अब भूपेश सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का फैसला किया है जिससे किसानों में हर्ष है। किसानों में नए उत्साह का संचार हुआ है। इस फैसले से किसान समृद्ध और खुशहाल होने के साथ ही आत्मनिर्भर होंगे। उमेश बंजारे ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सभी मंत्रीगण, विधायक, कांग्रेस पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए राज्य के किसानों को बधाई दी है।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने