रवि सेन 9630670484
भिलाई!हमर मितान- देवांगन समाज रामनगर मंडल ने मां परमेश्वरी भवन जवाहर नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रीता सिंह गेरा वार्ड क्रमांक 39 के पार्षद एवं एम आई सी मेम्बर नगर पालिक निगम भिलाई रही। नगाड़ों की थाप और फाग गीत के साथ फूलों की होली खेलकर समाज के लोगों ने होली पर्व को मनाया। कोषाध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार देवांगन ने सामाजिक आय व्यय को प्रस्तुत किया। तत्पश्चात चुनाव शुरू हुआ ेे।
जिसमें सर्वसम्मति से श्री यादराम देवांगन को अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही साथ सर्वसम्मति से देवांगन समाज रामनगर मंडल के नये कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रत्येक तीन वर्षों का एक कार्यकाल होता है।यह कार्यकाल आगामी तीन वर्षों 2025 तक के लिए रहेगा। जिसमें अध्यक्ष श्री यादराम देवांगन, सचिव श्री गोकुल देवांगन, कोषाध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार देवांगन, उपाध्यक्ष डॉ के.एल. देवांगन,श्री दयाराम देवांगन, सहसचिव श्री सुनील देवांगन, प्रचार मंत्री श्री राम अवतार देवांगन,संगठन सचिव श्री भारत देवांगन,अंकेक्षक श्री प्रमोद देवांगन, संरक्षक श्री द्वारिका प्रसाद देवांगन,श्री यशवंत देवांगन, श्री सी.एल. देवांगन,श्री किशनलाल देवांगन, सलाहकार श्री बाबूलाल देवांगन,श्री बिहारी लाल देवांगन का चयन किया गया। और अध्यक्ष यादराम देवांगन सहित सभी पदाधिकारियों ने अपना पदभार ग्रहण किया। और सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि सभी अपने समाज के उत्थान एवं विकास में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगा और पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। समाज ने यह भी निर्णय लिया कि परिवार में यदि किसी भी सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो समाज की ओर से 1000 रूपये की राशि परिवार को दी जायेगी।
इसी प्रकार महिला मंडल का भी चुनाव हुआ जिसमें श्रीमती कुन्ती देवांगन अध्यक्ष, श्रीमती प्रतिभा देवांगन सचिव, श्रीमती ललिता एवं सारिका देवांगन उपाध्यक्ष, श्रीमती प्रमिला देवांगन कोषाध्यक्ष, श्रीमती ज्योति देवांगन सहसचिव एवं संरक्षक श्रीमती लता देवांगन, श्रीमती गीता देवांगन, श्रीमती मीना देवांगन, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती राधिका देवांगन,को चुना गया। इसी प्रकार युवा मंडल में खोमेश देवांगन अध्यक्ष, देवेन्द्र देवांगन सचिव,लोकेश देवांगन उपाध्यक्ष, प्रतीक देवांगन कोषाध्यक्ष, सलाहकार भोपत देवांगन, चन्दन देवांगन बने।
पूरे रामनगर मंडल को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु चार ईकाईयों में बांटा गया । जिसमें इकाई 1 के अध्यक्ष धनेश देवांगन, सचिव कमल देवांगन, उपाध्यक्ष सूरज देवांगन, इकाई 2 के अध्यक्ष शिवप्रसाद देवांगन, सचिव बलदेव प्रसाद देवांगन, उपाध्यक्ष कुमार देवांगन , इकाई 3 के अध्यक्ष बहुत सिंह देवांगन, सचिव जीवराखन देवांगन , इकाई 4 के अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, सचिव पुरूषोत्तम देवांगन को चुना गया।
इस बैठक में यादराम देवांगन, के एल देवांगन, गोकुल देवांगन, अश्वनी कुमार देवांगन, द्वारिका प्रसाद देवांगन,सी एल देवांगन, सुनील देवांगन,राम अवतार देवांगन, सारिका देवांगन, लता देवांगन , कुंती देवांगन, सुनील देवांगन, पुरूषोत्तम,सूरज, ईकाई अध्यक्ष बिहारी लाल देवांगन, यशवंत देवांगन, सुखनंदन देवांगन, धनेश देवांगन , कुलेश्वर देवांगन उपस्थित थे।


