मुरमुंदा यात्री प्रतिक्षालय में लाश मिलने से क्षेत्र मे फैली सनसनी : मौत का कारण अभी तक स्पस्ट नहीं है!


 रवि सेन 9630670484

अहिवारा ! हमर मितान -खबर दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के मुरमुंदा गांव से दिल दहला देने वाली मामला सामने आ रही है। जहां बुधवार शाम 5 बजे यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में नंदिनी पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश की शिनाख्त झारखंड के निवासी के रूप में की लेकिन नाम क्या है व पता नही चल पाया हैं।लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नंदिनी थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम मुरमुंदा यात्री प्रतिक्षालय में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। जिसकी बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की शिनाख्त झारखंड का रहने वाला है।फिरहाल क्या नाम हैं।और झारखंड में कहा रहता हैं इनकी जानकारी नही हुई हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति झारखंड का रहने वाला है।और इसके पहले कुम्हारी के अमृत ढाबा में कार्य कर रहा था,कुम्हारी बार मे कार्य कर रहा था।इसका स्थाई पता क्या है ।मोबाइल नम्बर क्या है कोई जानकारी नही है।शायद खाना नही मिलने के कारण और तेज गर्मी के कारण मौत हुई हैं।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने