महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची , झारखंड में हुआ था । इस बार वो अपना 42 वा जन्मदिन बना रहे है ।धोनी भारतीय क्रिकेट में सबसे सम्मानित नामों में से एक हैं और उनकी उपलब्धि खुद इस बात को बयान करती है।वह क्रिकेट के इतिहास में तीनों प्रमुख आईसीसी ट्रॉफी यानी 2011 में आईसीसी विश्व कप, 2007 में आईसीसी टी20 विश्व कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान हैं। उन्होंने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ चार आईपीएल ट्रॉफी भीई जीती हैं। जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ एमएस धोनी का 183 रन का स्कोर वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी विकेटकीपर द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। फुटबॉल में गोलकीपर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले धोनी भारतीय रेलवे में टीसी के रूप में भी काम कर चुके हैं। उनके पास भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद भी है।
धोनी ने 2008 और 2009 में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता, और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के लिए 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी जीता।विकेटकीपर के तौर पर उनके नाम 829 शिकार हैं, जो मार्क बाउचर और एडम गिलक्रिस्ट के बाद तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।धोनी एक बहुत ही अच्छे क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में बहुत सारे उपलब्धियों को हासिल किया हैं। धोनी को 2007 में पद्मश्री और 2009 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। एम एस धोनी एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। उन्हें इतिहास के सबसे बड़े क्रिकेटिंग कप्तान में से एक माना जाता है, धोनी को उनके शांत स्वभाव के लिए भी जाना जाता है, साथ ही उनके एग्रेसिव और नए-नए कैप्टनसी स्टाइल के लिए भी।