भाजपा के पक्ष में वोट मांगने अहिवारा पहुंचे सीएम साय, कांग्रेस पार्षद सहित 50 कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन


 रवि सेन 9630670484

अहिवारा/हमर मितान - 7 मई को होने वाले तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर अब भाजपा पूरी तरह से एक्टिव मोड पर है, तमाम बड़े नेताओं का दौरा दुर्ग लोकसभा में शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग लोकसभा के अहिवारा विधानसभा के दौरे पर थे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से दशहरा मैदान में उतरने पर भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद बाइक रैली के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए, सभी अहिवारा नगर पालिका परिषद के सामने दईहान मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा को वोट करने जनता से अपील की, तो वही कांग्रेस के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने आज बीजेपी की सदस्यता ली, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ बैठा और कांग्रेस पार्षद राजा बंजारे ने बीजेपी के दामन थामा, विष्णु देव साय ने मंच से आम जनता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी रिचार्ज किया और बीजेपी के कमल फूल पर मतदान करने और कराने वाले का संकल्प दिलाया। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में बहुत अच्छा माहौल है।छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अच्छा माहौल है और दो चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर लोकसभा और दूसरे चरण में तीन लोकसभा महासमुंद राजनांदगांव और कांकेर का चुनाव संपन्न हुआ है और जो फीडबैक हम लोगों के पास है। उसके हिसाब से चारों सीट भारी मतों से बीजेपी छत्तीसगढ़ की पूरी सीट 11 सीट भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,साजा विधायक ईश्वर साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद वाफना, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, सांसद बघेल की पत्नी श्रीमती रजनी बघेल, जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल,पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, सांवला राम डहरे, अध्यक्ष अहिवारा लिमन साहू, जेवरा सिरसा मंडल से अध्यक्ष जितेंद्र यादव भिलाई 3 चरोदा मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी, जामुल मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।वही कार्यकम को रविशंकर सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं संयोजक अहिवारा विधानसभा ने मुख्यमंत्री की सभा का संचालन किया।



 

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने