रवि सेन 9630670484
दुर्ग/हमर मितान - छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के मार्गदर्शन में दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहु द्वारा, रसमड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में सैकड़ो मजदूर श्रमिकों के साथ मिलकर श्रमिक दिवस मनाया गया साथ ही श्रमिकों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया।इस मौके पर पहुंची छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग जिला इकाई की टीम को देख श्रमिक साथीगण काफी उत्साहित दिखे।सैकड़ो की तादाद में मजदूर,श्रमिक इस आयोजन में भागीदार बने।वही मौके पर उपस्थित छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू, महासचिव वैभव चंद्राकर, जिला सचिव मनोज देवांगन,जिला सहसचिव रवि सेन,जिला संरक्षक लोकेश्वर सिंह ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह राजपूत एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य गण जिसमें वरिष्ठ पत्रकार वीणा दुबे, वीरेंद्र पुरी गोस्वामी, दीपमाला सिंन्हा, विजयलक्ष्मी चौहान, ईश्वर साहू विशेष रूप से मौके पर उपस्थित थे।
![]() |