शनिवार को भाजपा नेता करेंगे मतदाताओं का अभिनंदन, सामुदायिक भवन चरोदा में बड़ा आयोजन…सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि......


 रवि सेन 9630670484

अहिवारा!हमर मितान - अहिवारा विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन सम्मेलन का आयोजन 6 जुलाई शनिवार को सामुदायिक भवन चरौदा में आयोजित किया गया है। मतदाताओं के अभिनंदन के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, दुर्ग लोकसभा सह प्रभारी राजीव अग्रवाल, विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाडा़ , दुर्ग लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल, सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, अहिवारा विधानसभा प्रभारी रामकुमार साहू, अहिवारा विधानसभा संयोजक रविशंकर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित होंगे। उक्त अवसर पर विधानसभा स्तर के समस्त पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी अहिवारा विधानसभा के सहसंयोजक रेखराम बंछोर ने दी।


Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने