मानस दर्शन का आयोजन, भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने, जरा याद करो कुर्बानी का आयोजन !


रवि सेन 9630670484

छत्तीसगढ़ ! हमर मितान - मानस दर्शन जीवन अर्पण  समूह ने संस्थापक दीपक गुहा एवं संयोजक मण्डल के सक्रिय सहयोग से भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने देशभक्ति गीत ,स्वरचित कविता आमंत्रित कर ऑनलाइन पटल के माध्यम से 78 वे स्वतन्त्रता दिवस पर एक शाम शहीदों के नाम

*जरा याद करो कुर्बानी* का आयोजन किया।  इस परिकल्पना  के अंर्तगत  पहले चरण में सभी आयु वर्ग के लगभग 60 लोगों ने अपनी रचनाओं को लिखकर एवं ऑडियो फॉर्मेट में समूह में प्रेषित किया जिसमें छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध बल कलाकार व लोकगायिका कु आरू साहू नगरी भी सम्मिलित रही।उनकी आडियो प्रस्तुति के आधार पर एवं सदस्यों के लाइक व कमेंट के आधार पर उत्कृष्ट 25 लोगों का चयन अंतिम चरण के लिए किया गया जिन्होंने 15 अगस्त की शाम 7 बजे  से 11 बजे तक ऑनलाइन के माध्यम से दी।प्रस्तुति देंने वालों में दिलीप टिकरिहा बेरला,योगेश्वर साहू कंडेल,प्रहलाद वैष्णव आरंग,श्रवण साहू गरियाबंद, कोमल प्रसाद साहू कातलबोडवीरेन्द्र सरल मगरलोड, वाणी साहू पड़कीभट, संदीप ठाकुर अहिवारा,सुरेंद्र देवदास भिम्भौरी,बाली देवदास दुर्ग,सुरेंद्र सिन्हा छुइहा ,वेद कुमार नागवंशी, मानेश्वर ध्रुव, पोयम शरण साहू चरोदा,कु आरू साहू नगरी ,गौरी मिश्रा कु श्रद्धा साहू सिवनी ,आशीष वैष्णव, सनत वर्मा, आनंद पांडे ,हिमकल्यानी सिन्हा, जीतू साहू खैरागढ़,तोमेश साहू बासीन  रहे।संगीतमयी देशभक्ति गीत के निर्णायक मंडल में गुरुशरण साहू जी  व सन्तोष साहू  जी कोटगाँव धमतरी  के संगीत विशेषज्ञ रहे। इस विशिष्ट कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोकगायक ,गीतकार ,कवि व साहित्यकार श्री सीताराम साहू जी श्याम पैरी    ,आत्मा राम साहू  धड़कन सिवनी कला एवं सहयोगी रामकुमार प्रजापति डौंडी बालोद व भूपेश बनपेला नगरी ने किया। संयोजक मण्डल के देवलाल सिन्हा, पिंटू पटेल ,के के सिन्हा, हेमराज  भार्गव, कनस कोमरे पुनेश्वर साहू,मेसुल साहू आर डी साहू, माखन साहू,श्री मति नूतन साहू,सविता सोन ,वंदना साहू प्रतिभा साहू,सहित सभी उपस्थित रहे।
*प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा*
कविता -प्रथम श्रवण कुमार साहू प्रखर गरियाबंद, द्वितीय पोयम शरण साहू चरोदा, तृतीय योगेश्वर साहू कंडेल, चतुर्थ आनंद पांडे बचेलीगीत संगीतमयी-प्रथम मनेश्वरध्रुव छुइहा, द्वितीय सुरेंद्र देवदास भिम्भौरी, तृतीय सुरेंद्र सिन्हा गरियाबंद, चतुर्थ वेद नागवंशी गीत व कविता बाल वर्ग में प्रथम कु आरू साहू नगरी, द्वितीय कु वाणी साहू पड़कीभाट  ,तृतीय कु श्रद्धा साहू सिवनी कला  ,विजेता रही।साथ ही मानस दर्शन प्रमुख द्वारा श्री सीताराम साहू जी श्याम पैरी बालोद को मानस दर्शन 2024 का सर्वश्रेष्ठ उद्घोषक सम्मान देने की घोषणा की गई।
उक्त सभी को मानस मंथन 4.0  के ऑफलाइन आयोजन स्थल केशकाल के भव्य समारोह में पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।आभार प्रकट रामकुमार प्रजापति एवं भूपेश बनपेला ने कियायह जानकारी विष्णु साहू व पोषण सिंहा के द्वारा दिया गया।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने