गुरु के प्रति श्रद्धा आस्था समर्पण का पर्व हैं,गुरु पूर्णिमा-:पं.चंपेश कृष्ण महाराज!


रवि सेन 9630670484

दुर्ग,नंदकट्ठी ! हमर मितान-गुरु व गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए पं. चंपेश कृष्ण महाराज ननकट्ठी ने बताया गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति श्रद्धा आस्था समर्पण का पर्व हैं। गुरु पूजा का तात्पर्य है हम उनके जीवन से प्रेरणा ले। उनके बताए मार्ग पर चले गुरु वंदना का अर्थ है। उस दिव्य ज्ञान, भक्ति साधना से प्रेरणा लेकर जीवन को साधना के पथ में ले चले। गुरु पूर्णिमा वर्षा हरियाली को लेकर आता है मतलब गुरु की छत्र छाया में हमारा जीवन हरा भरा हो। इस दिन एक वृक्ष जरूर लगाये। गोविंद से अधिक गुरु का जीवन में महत्व हैं। क्यूंकि जीव से भगवान के प्रति अपराध बन जाये तो गुरु बचा सकते हैं लेकिन गुरु के प्रति अपराध बना तो भगवान भी नही बचा सकते। गुरु ही एक ऐसा बिंदु है जिस पर सभी धर्म संप्रदाय की सहमति हैं सभी धर्माचार शासन इस विषय पर सोचे तो गुरु पूर्णिमा राष्ट्रीय सर्व धर्म सम्भाव के रूप में मनाया जा सकता है।

 

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने