मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के 31वें जिले खैरागढ़ छुईखदान गंडई का किया शुभारंभ, साथ ही 364 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात!



रवि सेन 9630670484 

खैरागढ़ ! हमर मितान -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के 31वें जिले खैरागढ़ छुईखदान गंडई का किया शुभारंभ। कार्यक्रम आयोजित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्य का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 350 करोड़ 96 लाख 31 हजार रूपए के 82 कार्यों का भूमि पूजन, 13 करोड़ 59 लाख 96 हजार रूपए के 13 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया।




इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवं वन मंत्री मो. अकबर भी उपस्थित हैं।

 

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने