आदर्श स्कूल बोड़ेगाँव मे प्रधानाध्यापक का जन्मदिन व विदाई ,सम्मान समारोह का हुआ आयोजन! 25 साल की नौकरी में ऐसा प्रेम नही देखा!


रवि सेन 9630670484 

दुर्ग,नंदकट्ठी!हमर मितान-दुर्ग जिले के आदर्श स्कूल प्राथमिक शाला बोडेगांव के प्रधानअध्यापक विनोद शर्मा की सेवानिवृत्त व जन्मदिवस शाला परिवार की ओर से विदाई सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया।ततपश्चात मंच संचालन प्रताप सिंह धनकर द्वारा किया गया।सेवानिवृत्त प्रधानपाठक विनोद शर्मा ने दोनों शालाओं के 288 छात्र छात्राओं को कंपास बॉक्स के साथ एजुकेशनल किट बच्चों को उपहार दिया। साथ ही शाला में बच्चों के लिए  मध्यान भोजन बनाने वाले रसोइया व स्कूल के सफाई कर्मचारियों को भी उपहार दिया। इस अवसर पर शाला के समस्त स्टाफ,छात्र-छात्रा,सरपंच समस्त पंच गण, ग्रामवासी, संकुल जेवरा सिरसा,शाला प्रबधंन के पूर्व सदस्य वर्तमान सदस्य वर्तमान स्टाफ द्वारा रसोईया, मितानिन समूह महिला स्व सहायता समूह भूतपूर्व छात्र छात्राओं पंच सरपंच ने उपहार भेंट किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर गोविंद साव, विशेष अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिभा देवांगन, बीआरसी श्रवण सिन्हा थे। जयंत यादव,नेताम सर ,मिडल स्कूल के प्रधान पाठक नीतू बागड़े स्वागत भाषण दिया।पूर्व शिक्षक अश्वनी देवांगन ने उनके कार्यकाल व उपलब्धि को बताया।

जीवन परिचय 

विनोद कुमार शर्मा पिता -स्वर्गीय  टीकाराम शर्मा माता- स्वर्गीय श्रीमती शकुंतला देवी!जन्म 28/11/ 1960।विनोद कुमार शर्मा ने प्राथमिक/ माध्यमिक शिक्षा ग्राम सिवनी में प्राप्ति की! हाई स्कूल की शिक्षा जांजगीर में हायर सेकेंडरी की शिक्षा जेवरा सिरसा में प्राप्त की 5 भाइयों में सबसे बड़े हैं। पिता के स्वर्गवास के पश्चात विनोद कुमार शर्मा शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति हुई।विनोद कुमार शर्मा के 2 पुत्र हैं।

प्रथम नियुक्ति 1997 में -

विनोद कुमार शर्मा की प्रथम नियुक्ति 8/5/1997 को प्राथमिक शाला चैनगंज विकासखंड गुंडरदेही में हुई। जहां पर आपने 4 वर्षों सेवा दी। वहां से स्थानांतरण के पश्चात सितंबर 2001 में आप पूर्व माध्यमिक शाला पथरिया में पदस्थ हुए। वहां पर 4 वर्षों की सेवा के पश्चात सितंबर 2005 को आप पूर्व माध्यमिक शाला करंजा भिलाई में आये। जहा पर  4 वर्षों की सेवा दी।

2009 में आदर्श स्कूल बोड़ेगाव में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ।

शासकीय प्राथमिक शाला बोड़ेगांव की पावन धरा पर 14/01/ 2009 को पदोन्नत पाकर प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ हुये। यहां पर आपने 13 वर्षों में एक आदर्श प्रधान पाठक शिक्षक के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।और साला को एक आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित किया। साला ने कई उपलब्धियां पाई। आपके नेतृत्व में वर्ष 2009 में आपके आगमन से प्राथमिक प्रवीण परीक्षा में जिले की मेरिट सूची के टॉप 10 में 3 बच्चों ने स्थान बनाया। वर्ष 2009-10 में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हुआ।वर्ष 2010- 2011में प्रधान पाठक कक्षा का निर्माण आपके विशेष प्रयास हुआ। वर्ष 2011 में शासकीय प्राथमिक शाला बोड़ेगांव को प्रेरकशाला के रूप में चयन किया गया। और 5 विकास खंड के 85 प्रधान पाठको का प्रशिक्षण प्रेरक शाला को देखने हेतु हुआ।वर्ष  2012 में शा,प्राथमिक शाला बोड़ेगांव की शाला प्रबंधन समिति में विकासखंड की श्रेष्ठ शाला प्रबंधन समिति के रूप में सम्मान मिला। वर्ष 2009 व 2019 में नवोदय विद्यालय में बच्चों का चयन हुआ। वर्ष 2017 में शिक्षक बैंक की स्थापना की गई जिसके माध्यम से शाला में क्यारियों का निर्माण उनकी पेंटिंग,शाला में आकर्षक वॉल पेंटिंग,शिक्षाप्रद वॉल पेंटिंग, निर्माण कार्य किया गया। आपके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के तीर्थ स्थल, छत्तीसगढ़ के महान पुरुष, स्वच्छता पर विशेष प्रिंट रिच वातावरण निर्माण किया गया। साथ ही साथ आकर्षक गार्डनिंग निर्माण किया। 17 अगस्त 2019 में छ.ग.शासन के कैबिनेट मंत्री/अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु रुद्र कुमार के द्वारा शाला के स्मार्टक्लास का उद्घाटन हुआ। और मंत्री महोदय द्वारा मंच  निर्माण व पेपर ब्लाक लगाने की घोषणा की गई जो अब पूर्ण हो गया है। आपके विशेष प्रयास से शाला को अबतक बहुत से दान मिले हैं। जिसमें दो नग कम्प्यूटर, एक स्मार्ट टीवी,एक होम थिएटर, वाटर कूलर के साथ-साथ कई सामग्रियां हैं।

तीनो  संकुल के सभी प्रधान पाठक उपस्थित रहे।

श्वेता ठाकुर p/s सिरसा, परमानंद बंछोर p/s भटगांव,रोहित ठाकुर p/s समोदा, मोतीलाल चौधरी p/s झेझरी, कुन्नूर मैडम p/s करंजा भिलाई,एक्का मैडम p/s प्रोन्नत करंजा भिलाई,खिलेश्वर निषाद p/s अरसनारा, सी.के.पुराणिक p/s रवेलीडीह,अभिताब तिवारी p/s नंदकट्ठी, संध्या सेंगर m/s सिरसा,चन्देल मैडम m/s जेवरा यादव सर m/s कचंदूर, साहू सर  m/s समोदा, उमाशंकर शुक्ला m/s करंजा भिलाई,संरागणी शर्मा m/s रवेलीडीह,रायवती कुमार मैडम m/s नंदकट्ठी,अनिल थरवानी p/s ढौर,अश्वनी देवांगन ढौर सभी उपस्थित थे।

बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी 
आयोजक प्रधानपाठक शा,पूर्व,मा, शाला बोड़ेगाँव तथा प्रा,शाला,बोड़ेगाँव श्रीमति नीतू बागड़े,प्रताप सिंह धनकर,सोहनलाल मरकाम,अपर्णा चोपड़ा,राधिका रमन सिन्हा, सुश्री राखी रणदिवे,श्रीमति ललिता ठाकुर,अनिता मिश्रा, विमलराज भारती,रविन्द्र सेन।






Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने