जिले में अब तक 140.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज!अहिवारा में 152.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई!


 रवि सेन 9630670484

दुर्ग ! हमर मितान- जिले में 1 जून से 28 जून तक 140.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 243.6 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 46.0 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 183.3 मिमी, तहसील धमधा में 69.7 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 155.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 152.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 28 जून को तहसील दुर्ग में 6.0 मिमी, तहसील धमधा में 6.3 मिमी, तहसील पाटन में 19.0 मिमी, तहसील बोरी में 8.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 12.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 13.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।





Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने