रवि सेन 9630670484
हवन और पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज, प्रसाद ग्रहण कर निहाल हुए माता के भक्त!
नंदकट्ठी!हमर मितान - बोडेग़ाव में शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर सार्वजनिक दुर्गाउत्सव समिती बोडेग़ाव द्वारा गांधी चौक में महाअष्टमी का कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम को विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना कर हवन की गई। दुर्गा मंच में हवन पूजन सम्पन्न कर सुख समृद्धि की कामना की गई। हवन और पूर्णाहुति के बाद माता स्वरूप कन्याओं को भोजन कराया गया। हवन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे।प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के महापर्व पर सावर्जनिक दुर्गाउत्सव समिति बोडेग़ाव द्वारा दुर्गा पंडाल में महाप्रसादि का आयोजन कर नव कन्याओं को भोज में आमंत्रित किया गया।प्रसाद वितरण में खीर,पुड़ी,बून्दी, मिठाई इत्यादि बनाया गया था।प्रसाद ग्रहण कर निहाल हुए भक्त।कार्यक्रम में नारायण देवांगन धर्मपत्नी के साथ मुख्य यजमान,सरपंच सुश्री प्रतिभा देवांगन,पंडा परेटन यादव, सदस्यगण - शीतल साहू पोसेन्द्र देवांगन रविंद्र सेन प्रकाशठाकुर तोरण सिंहा वासुदेव सिन्हा कुबास सिंहा आशीष सिंहा ओमप्रकाश साहू श्याम देवांगन ओमप्रकाश देवांगन केवलचंद देवांगन घनश्याम देवांगन के अलावा भक्तगण माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किये।
![]() |