जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा कल गोंडवाना भवन सिविल लाईन दुर्ग में आयोजित युवक युवती सम्मेलन , हजारों युवक युवती देंगे अपना परिचय!


 रवि सेन 9630670484

दुर्ग ! हमर मितान - दुर्ग जिला साहू संघ दुर्ग के तत्वावधान में आयोजित 32 वा युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 29 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को गोंडवाना भवन सिविल लाईन दुर्ग में ताम्रध्वज में साहू गृह मंत्री के मुख्य अतिथि, टहल साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता एवम् जागेश्वर साहू पूर्व मंत्री, श्रीमती रमशिला साहू पूर्व मंत्री, दीपक साहूजी पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प कला बोर्ड, राजेन्द्र साहू  प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग, अश्वनी साहू  अध्यक्ष कृषि उपज मण्डी दुर्ग के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न होगी। उक्त कार्यक्रम की तैयारी हेतु जिला साहू संघ केला बाड़ी दुर्ग में नन्दलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग की उपस्थिति में तैयारी बैठक आहूत कर सामाजिक पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला अध्यक्ष नन्दलाल साहू ने उक्त कार्यक्रम में सामाजिक युवक युवती, सामाजिक पदाधिकारियों एवम् स्वजातीय जनों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील किया है। उपरोक्त जानकारी दिलीप साहू कोषाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग ने दिया है।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने