रवि सेन 9630670484
दुर्ग ! हमर मितान - कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। मातृ मृत्यु के अंतर्गत जिले में 2022-23 में 19 मौते एवं 2023-24 (अप्रैल से अक्टूबर तक) 14 मौते हुई है, जो कि अलग-अलग बीमारी से ग्रसित मरीज थे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जे.पी.मेश्राम के साथ सभी विकासखंड के स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी ली। इसके तहत टीबी के लक्षण के आधार पर अर्थात टीबी होने की शंका में 33 हजार 330 मरीजों की जांच का लक्ष्य रखा गया
![]() |
था, जिसमें 21 हजार 474 मरीजों की जांच की गई। धमधा, पाटन एवं दुर्ग विकासखंडों को मिलाकर कुल 4500 मरीजों की जांच का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें जनवरी से अक्टूबर तक कुल 3607 मरीजों का परीक्षण किया गया।
![]() |