रवि सेन 9630670484
नंदकट्ठी ! हमर मितान - ग्राम पंचायत अरसनारा निवासी राजेश सुपंथक किसान खेत में धान की कटाई करवाते वक्त हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आ गया। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची नंदिनी पुलिस मर्ग कायम कर कारणों की जांच कर रही है।नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अरसनारा निवासी राजेश सुपंथक पिता तोपसिंग सुपंथक अपने खेत में धान की कटाई के लिए पहुंचे थे। हार्वेस्टर मशीन से धान कटाई करा रहे थे। कटाई के दौरान मशीन को मोड़ने के लिए हार्वेस्टर चालक बैक किया। इस पर राजेश सुपंथक चपेट में आ गए। कटाई के दौरान खेत की पलारी उनके ऊपर ढक गई।पलारी में खून दिखाई देने पर शंका होने पर पलारी हटाई तो देखा राजेश सुपंथक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। और मोके पर ही उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पंचनामा के बाद पुलिस ने हार्वेटर मशीन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
![]() |