रवि सेन 9630670484
अहिवारा ! हमर मितान - प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग एवं महिला बाल विकास विभाग परियोजना अहिवारा के तत्वाधान में जिले के धमधा विकासखंड के रिक्रियेशन क्लब में सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम रीति अनुसार क्लब में पूजा एवं बारात निकालकर गाजे-बाजे के साथ बडे़ ही उल्लास के साथ हुआ तथा सम्पूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम संस्कृति के अनुरुप संपन्न हुआ। जिसमे विभिन्न समाज के 88 जोड़ों ने शादी कर अपने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिन्होंने सर्वप्रथम बारी-बारी से सभी विवाहित जोड़े के पास जाकर आर्शीवाद एवं उपहार भेंट की तथा उनके मंगलमय जीवन की शुभाकामनाएं दी।इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने जिला प्रशासन के सहयोग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्हे बधाई एवं शुभाकामनाएं दी तथा कार्यक्रम में आए हुए दोनो पक्षों के परिवारों को भी शुभकामनाएं दी।उन्होने नव विवाहित जोड़ों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आप सभी वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य कन्या के विवाह में होने वाली हार्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजुलखर्चे को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना है। जिससे उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार हो तथा विवाह में दहेज की लेनदेन की रोकथाम हो सके। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक, बालविकास परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं
![]() |
![]() |