होटल एम्प्रिल में सांसद विजय बघेल की उपस्थिति में सिरसा खुर्द के पूर्व सरपंच समेत दर्जनों कांग्रेसी भाजपा में शामिल।


 रवि सेन 9630670484

सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र।

दुर्ग!हमर मितान-भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है, जहाँ हर छोटे बड़े सदस्य की अपनी जिम्मेदारियां हैं और वो पूरी लगन और ईमानदारी से इसे निभाते हैं । यहां हर एक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। सांसद विजय बघेल ने होटल एम्प्रिल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंच कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि,भाजपा एक राजनीतिक दल होने के साथ-साथ एक परिवार भी है। यहाँ सभी सदस्य एक दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं और पार्टी के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करते हैं।सांसद विजय बघेल ने कहा कि, देश के इतिहास में पहली बार हुआ कि, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के लिए मोदी जी ने उनको 1000 रुपए  प्रति देना शुरू भी कर दिया। भाजपा के शासनकाल में महिलाओं को पूरी सुरक्षा भी मिल रही है।किसानो को  भी लाभ मिला है। मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में राज्य के हर एक वर्ग गरीब, महिला, युवा किसान सभी का ख्याल रखा गया है। इसलिए छत्तीसगढ़ और देश के उज्जवल भविष्य के लिए एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।
अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से गांव गांव घर-घर जाकर लोगों से मिलने और उन्हें मोदी की योजनाओं की जानकारी लेने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए वोट देने को कहें।इस अवसर पर कई कांग्रेसी और सिरसा खुर्द के पूर्व सरपंच सूर्यकांत साव (चंदन) मालिक राम ढीमर, आकाश वर्मा ,कैलाश साहू, चंद्रकांत साव, सौरभ मिश्रा, मोहित साव, देश दीपक साव, विनयकांत, सागर साव, फेकू प्रसाद, जगजीत सिंह, देवांश एवं कार्यकर्ताओं सहित भाजपा में शामिल हुए, सांसद ने ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सूर्यकांत साव समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।



Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने