बेमौसम तेज आंधी बारिश से सभी फसलों को हुआ नुकसान,नंदकट्टी क्षेत्र के किसानों ने फ़सल क्षति मुआवजा की मांग!

रवि सेन 9630670484

तेज हवा से गेहूं की फसल खेत में गिरी,60 से 75% तक नुकसान का लगाया जा रहा अंदाजा।

किसान अपने फसलों नुकसान की मुवावजा के लिए चिंतित वही सरकार शत प्रतिशत किसानों उनकी फसल की नुकसान की भरपाई देने आश्वासन दे रहा है।

नंदकट्टी ! हमर मितान  - छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों तक लगातार बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। जिसमें रबी फसल के अंतर्गत चना और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद किसानों के लिए यह सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए आपदा के तहत फसल क्षति मुआवजा की मांग की है।दुर्ग जिला अंतर्गत नंदकट्टी क्षेत्र में कई एकड़ खेत में लगी फसल बारिश में बर्बाद हो गई है।रबी फसल को नुकसान हुआ है। खासकर चना, मसूर और सरसों की फसल को काफी अधिक नुकसान हुआ है। बारिश के साथ-साथ हवा के कारण कई जगह पर गेहूं की फसल खेतों में ही गिर गई है। रवि फसलों में 60 से 75% तक नुकसान हुआ है।कृषक व पूर्व जनपद सदस्य महेश ताम्रकार,हीरा राम सिन्हा, संजय ताम्रकार,तीरथ सिन्हा, मूलचंद सिंहा, संजय साहू ,देवेंद्र ताम्रकार, राजकुमार यादव सभी किसानों ने क्षति पूर्ति की मांग की है।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने