सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता -: कविता देवी प्रवासी विधायक!


रवि सेन 9630670484

अहिवारा!हमर मितान-भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल में आज विधायक प्रवास पर आई विधायक श्रीमती कविता देवी का प्रवास अहिवारा विधानसभा के चरोदा मंडल में हुआ!आपको बता  आगामी चुनाव को लेकर भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है दूसरे प्रदेशों के विधायक यहां की विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से मिलकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे में बता रहे हैं।प्रवासी विधायक कविता देवी ने आज भाजपा चरोदा मंडल  की बूथ कमेटी की आज बैठक ली ! बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया ! मंडल पदाधिकारी द्वारा प्रवासी विधायक कविता देवी का शाल श्रीफल से स्वागत किया ! ज्ञात हो की वह दुर्ग जिला प्रवास पर आए हैं यहां पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही उन्होंने प्रत्येक बूथ कमेटी के अध्यक्ष से संवाद किया एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी से चर्चा की।


Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने