मुख्यमंत्री निवास में कन्याभोज का आयोजन!CM बघेल ने अपने परिजनों के साथ कन्यापूजन किया!
















रवि सेन दुर्ग 9630670484


दुर्ग,भिलाई!हमर मितान-नवरात्रि में आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।  ये देवी मां का पूर्ण स्वरूप है। देवी का ये सबसे सिद्ध अवतार माना जाता है। केवल इस दिन देवी मां की उपासना करने से सम्पूर्ण नवरात्रि की उपासना का फल मिलता है। देवता हों या मनुष्य सभी को सिद्धि देने वाली मां सिद्धिदात्री ही हैं। इसलिए इनकी पूजा के बगैर नवरात्रि का पर्व सफल नहीं माना जाता है।

नवरात्रि के नौ दिनों में कन्याओं को भोजन करवाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और मनोकामना पूरी करती हैं। कन्या पूजन में कन्याओं के माध्यम से माता तक भक्तों के द्वारा कराया गया भोजन पहुंच जाता है।नवरात्रि के पावन अवसर पर भिलाई 3 स्थित मुख्यमंत्री निवास में कन्याभोज का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिजनों के साथ कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन कराया और माता की चुनरी ओढ़ा कर विधि विधान के अनुसार कन्याभोज के बाद उन्हें उपहार दे कर विदा किया।





Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने